Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ रक्तदान शिविर

1 min read

देवास-  छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा भारती महिला मण्डल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मप्र थेलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा ब्लड सेंटर इंदौर के डॉ. अभिजीत देव द्वारा लगभग 50 युनिट ब्लड डोनेशन होने का संकल्प लिया था।

जिसके अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर मुखर्जी नगर में शिविर का आयोजन किया गया। सेवा भारती महिला मण्डल देवास के पदाधिकारी डॉ. अश्विन दुबे के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया। संचालन कल्पना नाग ने किया। आभर रितु गुप्ता ने माना। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिशु मंदिर प्राचार्य राजेश त्रिवेदी का विशेष सहयोग रहा।

121 Views

Leave a Reply