अतिथि विद्वान को कार्य मुक्त किए जाने के मामले में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा द्वारा जांच समिति गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द में एक अतिथि विद्वान को कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में अतिथि विद्वान की शिकायत पर अतिरिक्त संचालक उज्जैन द्वारा तत्काल कार्यवाही कर जांच समिति का गठन किया गया है।
मामला यह है कि अतिथि विद्वान लक्ष्मीचंद मालवीय शासकीय महाविद्यालय टोंकखुर्द में अतिथि विद्वान (हिन्दी) के पद पर पिछले दो वर्षों से पदस्थ है। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में वे पिछले दो वर्षों से सेवाए देते रहे हैं।

पिछले दिनों प्राचार्य द्वारा उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। यह आमंत्रण माननीय उच्च न्यायालय में अतिथि विद्वान  आमंत्रण प्रकिया से संबंधित याचिकाओं में पारित होने वाले माननीय उच्चन्यायलय के निर्णयों के अधीन रहेगा। जिस संबंध में उनके द्वारा अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन को शिकायत की गई। जिस पर जांच कमेटी का गठन किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 124

Leave a Reply

error: Content is protected !!