आज श्रावण पर्व की व्यवस्था को कलेक्टर लेंगे बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर- आगामी श्रावण धार्मिक पर्व को लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा गणमान्य नागरिकों एवं पंडा, पुजारियों, जनप्रतिनिधियों व नाविक संघ के पदाधिकारियों की बैठक  4 बजे से होगी। बैठक में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी उपस्थित होंगे। बैठक के संबंध में पुनासा एसडीएम चंद्रसिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस वर्ष 2 अधिक मास होने के कारण आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की चाक चौबंद व्यवस्थाओं को मध्य नजर रखते हुए कलेक्टर अनूप कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल के अलावा जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों संभ्रांत नागरिकों की बैठक कंट्रोल रूम में रखी गई है।

सोलंकी ने कहा नाविक संघ के पदाधिकारियों की बैठक 4 बजे प्रारंभ होगी तथा 5 बजे संत पंडे पुजारी व जनप्रतिनिधियों विस्तृत चर्चा की जाएगी ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी व्यवस्था के साथ किस प्रकार व्यवस्था की जाए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।

147 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!