Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए संपर्क अभियान शिविर

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा जिले में विद्युत उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संपर्क अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। 19 सितंबर को हरदा, कायागांव, नांदरा, हनीफाबाद, धनवाड़ा, चिकलपाट, आमाखाल, टिमरनी वार्ड कमांक-3, समसाबाद एवं बड़वानी में संपर्क अभियान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न विद्युत संबंधी प्रकरणों एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविरों में नवीन विद्युत कनेक्शन, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, पोल एवं वोल्टेज संबंधी समस्याएं, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल, डुप्लीकेट बिल तथा मीटर रीडिंग सहित अन्य तकनीकी सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया गया। आयोजित शिविरों में अब तक 1084 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 923 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। अभियान के दौरान 5 रुपये में 46 नए विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए। साथ ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply