दिव्य दर्शन समाधि योग शिविर का भावपूर्ण समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- रोटरी क्लब व जेसीआई द्वारा दिव्य दर्शन समाधि योग शिविर का सात दिवसीय आयोजन किया गया। शिविर में नित्यानंद आश्रम ओमकारेश्वर के डॉ. स्वामी पूर्णानंद के सानिध्य व कुशल मार्गदर्शन में नि:शुल्क प्राणायाम एवं समाधि का 44 से अधिक शिविरार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान शिविरि में प्राणायाम और समाधि योग की गहराई व वैज्ञानिक तथ्यों को समझा और उसका अभ्यास किया। साथ ही दिव्य ऊर्जा के माध्यम से अपने तन, मन को कैसे स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखा जाए यह सीखकर इसका स्वयं अनुभव भी किया। शिविर के समापन पर सभी शिविरार्थियों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए। रोटरी सचिव अतुल अत्रिवाल और जेसीस नागेश वालंजकर ने नि:शुल्क शिविर में शामिल होने के लिए सभी शिविरार्थियों का आत्मीय आभार व्यक्त करने के साथ निरन्तर योग अभ्यास की अपील करते हुए निरोगी काया व आनंदित मन की शुभकामनाएं दी।

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!