एएनएम एवं सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीएस चौहान एवं डीसीएम धीरज गुप्ता ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केन््रद भीकनगॉव में एएनएम एवं सुपरवाइजर की समीक्षा बैठक ली। साथ हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर सुर्वा एवं साइखेडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीकनगॉव अनमोल पार्टल में एएनसी रजिस्ट्रेशन की उपस्वास्थ्य केन्द्र वार समीक्षा की गई। जिसमें 60 प्रतिशत से कम उपलब्घि वाले मछलगॉव, सिराली, सतवाडा, काल्धा, भीकनगॉव बी, भगवानपुरा, सेल्दा, बीजासन चौकी, साईखेडा, नरगॉव उपस्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एएनएम एवं सीएचओं को नोटीस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सिकल सेल, आशा आइडी निर्माण, हाईरिस्क एएनसी को उनकी प्रसव तिथी के 7 से 10 दिवस पूर्व बर्थ वेटींग रूम में प्रसव केन्द्रो पर प्रसव के लिए भर्ती करवाने हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देश दिये गये। इस दौरान बीएमओ, बीपीएम, एएनएम, सुपरवाइजर उपस्थित थे।

हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर सुर्वा एवं सांइखेड़ी में सीएमएचओ द्वारा शासन के निर्देशानुसार मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, दस्तक अभियान सर्वे ,सिकल सेल जॉच, एनसीडी कार्यक्रम, टीबी, कुष्ठ एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। प्रतिदिन सिकल सेल की जॉच एवं आभा आईडी निर्माण के लिए ग्राम में भम्रण कर कार्य करने के लिए निर्देश प्रदाय किये गये। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बमनाला निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ द्वारा एएनसी एवं पीएनसी वार्ड में प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात भतीै महिलाओ से चर्चा की जिनको आईरन सुक्रोज चढाया गया था। साथ ही उनको परिवार कल्याण एवं स्तनपान संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। सिकल सेल जॉच, एनसीडी कार्यक्रम। साथ ही समस्त गर्भवती माताओ को उनके प्रसव तिथी के पूर्व ट्रेक कर प्रसव हेतु फोन से चर्चा कर या आशा के माध्यम से प्रसव के लिए संस्था स्तर पर पहॅुचाने के लिए निर्देशित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!