Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर किया पौधरोपणरोपे पीपल, आम और जामुन के पौधे

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, आम और जामुन के पौधे रोपे। स्मार्ट सिटी मिशन की आठवीं वर्षगांठ पर पोधरोपण में भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारी भी पौधरोपण में शामिल हुए।मिशन “ट्रांसफॉर्म नेशन” के लक्ष्य के साथ आरंभ हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा भोपाल में अटल पथ, स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्क, मल्टीलेवल पार्किंग, साइकिल ट्रैक विकसित किए गए हैं, पब्लिक बाइक शेयरिंग भी शहर में संचालित है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ एनडीटीवी के  अनुराग द्वारी ने भी पौधे रोपे। साथ ही मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के  गौरव जैन और श्रीमती रितिका जैन ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर तथा  श्रीनिवास चौबे और श्रीमती रिचा चौबे ने अपने दो वर्षीय पुत्र ध्रुव चौबे के जन्मदिवस पर पौधे लगाए। पौधरोपण में सर्वश्री वेदांत जैन, लकी नेगी, अनिकेत किरार, नवीन जैन, सुश्री आशा जैन भी शामिल हुए।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply