खरगोन और जलगांव के कलेक्टर एसपी ने की सीमावर्ती गूगल मीट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार  खरगोन एवं जलगांव के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की प्रारम्भिक बैठक गूगल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में खरगोन जिला निर्वाचन अधिकारी  शिवराज सिंह वर्मा ने कहा कि अभी परिचयात्मक तथा सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए गूगल मीट आयोजित की गई है। शीघ्र ही फिजिकल रूप से मीटिंग आयोजित की जाएगी।

साथ ही निर्वाचन कार्याे को बेहतर रूप से सम्पादित करने के लिए व्हाटसअप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का संकलन करेंगे। इस ग्रुप में मप्र और महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले जुड़ेंगे। खरगोन पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह ने खरगोन-जलगांव सीमा से लगे मतदान केंद्रों व पुलिस थानों चौकियों तथा अपराधियों की सूची साझा की। बैठक में जलगांव कलेक्टर  अमन मित्तलजलगांव पुलिस अधीक्षक  एम राजकुमारदोनों जिलो के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित 22 अधिकारी गूगल मीट से जुड़े।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!