Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

सिख दंगों का अगर कोई मुख्य आरोपी है तो वह है कमलनाथ- विधायक देवेन्द्र वर्मा

2 min read
Text Size:

भाजपा कार्यालय में पत्रकारवर्ता के दौरान विधायक ने गिनाई सरकार की योजनाएं

खंडवा। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में किसानों के साथ कर्ज माफी में घोटाला, खाद घोटाला हुआ। ऐसे कई घोटाले कमलनाथ सरकार में हुए है। इन घोटालों के माध्यम से आम जनता के बीच में जाएंगे और अपनी बात रखेंगे। हिंदुस्तान का सबसे बड़ा, देश की आजादी के बाद दंगों में गिनती होती है, तो वह सिख दंगों की होती है। पूरे हिंदुस्तान में अगर सिखों का नरसंहार हुआ था। उसका अगर कोई मुख्य आरोपी है तो वो कमलनाथ है। कमलनाथ के नेतृत्व में इतना बड़ा दंगा पूरे हिंदुस्तान में हुआ था। यह आरोप खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारवार्ता के कांग्रेस पर लगाए।
वर्मा ने कहा वर्तमान में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को जो धूमिल करने का कार्य ओर उनके अच्छे कार्यो को जनता के बीच गलत बताने का काम कांग्रेस कर रही है वहीं, कांग्रेस की अंतरकलह को भाजपा और सरकार की ओर जनता का रुख मोड़ने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार की उपलब्धिया ओर हमारी सरकार की महती जनकल्याणकारी योजनाओं से बौखलाहट में कांग्रेस झूठे आरोप लगाने का कार्य कर रही है। जहां एक ओर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की वह अंत्योदय के लिए काम कर रही है। ओर जनता को हर क्षेत्र में लाभ पहुँचाने का कार्य कर रही है। चाहे वो स्वास्थ्य हो चाहे वो शिक्षा हो चाहे नारी सशक्तिकरण हो या फिर अन्न योजना हो इस प्रकार से सैकड़ों योजनाओं के माध्यम से पूरे प्रदेश में ओर हमारे खंडवा जिले में भी जनता लाभान्वित हो रही है। चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी और उनके नेता जमीन तलाशने के लिए भोली जनता को भ्रमित कर रहे हैं। हम हमारी सरकार पर लगाए जा रहे झूठे आरोपो की घोर भृत्सना करते है और बताना चाहते है कि कांग्रेस पार्टी में तीन नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण यादव अपने आपसी गुटबाजी से हतप्रभ हो चुके है। वहीं कमलनाथ है जो सन 1984 में सिख भाइयो का कत्लेआम हुआ था उसके मुख्य आरोपी है। कांग्रेस के नेता कमलनाथ के काले काम है जो जनता जान चूँकि है। पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, कैलाश राठौर, जिला सोशल मीडिया संयोजक भरत पटेल व पीयूष कैलाशी उपस्थित थे।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply