स्व सहायता महिला समूह की बहनों के बीच पहुंचे विधायक वर्मा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की सरकार लगातार कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश भर में स्व सहायता महिला समूह का गठन किया जा कर महिलाएं ग्रुप के माध्यम से नए नए कार्य कर सक्षम हो कर आत्मनिर्भर हो रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि  खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने जिला पंचायत खंडवा के स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ जनपद कार्यालय में बैठकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की चर्चा की एवं समूह द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य की बधाई दी।

उन्होंने समूह को अपना उत्पादन विक्रय एवं अन्य समस्याओं में हर संभव मदद कर सहायता समूह को च्यादा से च्यादा मजबूत बनाने के लिए किस प्रकार सहायता दी जा सकती है इस पर विचार-विमर्श किया। साथ ही विधायक ने कहा कि लाडली बहना योजना शासन के मापदंड अनुसार  जो महिलाएं छूट गई थी उन महिलाओं के भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विधायक श्री वर्मा ने कहा कि आज हमारी बहनें आजीविका की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!