अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : खेलों के प्रति जागरूकता के लिए दौड़े धावक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- ओलंपिक खेलों के प्रति जनता के मध्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से धावकों ने स्थानीय नगर निगम चौराहे से दौड़ लगाई।  जिला ओलंपिक संघ खंडवा के द्वारा ओलंपिक डे रन का आयोजन किया था।
संस्था सचिव पीयूष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष  दुनिया अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाती है। यह दिन ओलंपिक आंदोलन के मूल्यों को बढ़ावा देने और खेल और शारीरिक गतिविधियों में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य पूरे विश्व के लोगों को ओलंपिकवाद की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने नगर में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल संसाधनों में वृद्धि, अधोसंरचना विकास हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही, साथ ही खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने, खेलने और खेलना सिखाने, खेल भावना को बनाए रखने के साथ देश का मान बढ़ाने के लिए सभी को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अमर यादव, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग विवेक पांडेय एवं रितेश गोयल ने भी संबोधित कर खेल एवं खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। अतिथियों ने इस जागरूकता दौड़ में प्रथम आए 10 खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सहायक संचालक जनजातीय कार्य नीरज पाराशर, स्पोर्ट्स अथॉरटी ऑफ इंडिया सेंटर प्रभारी ओमप्रकाश मखानिया, स्कूल शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी पीडी डोंगरे, धीरज बरोले, राजेन्द्र पांजरे, लक्ष्मण चौहान, अंकित पांजरे, अनिल पाटिल, वीरेंद्र डोडे, आशीष वाजपेयी, नेहा यादव सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन गौहर ने एवं आभार पीयूष शर्मा ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!