खंडवा- शहर में बढ़ती चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पुलिस ने आठ संदिग्ध नीमच जिले के लोगों को पकड़ा। इन्हें किशोर कुमार श्मशान घाट जैसे वीरान इलाके से पुलिस उठा लाई। इनसे कड़क पूछताछ की गई, तो खतरनाक इरादों और ऐसे ही कृत्य करने के संसाधन जब्त हुए। कड़क पूछताछ हुई, तो कुछ चोरियों का सामान भी बरामद हुआ, जो खंडवा शहर में की गई थी।
पुलिस ने इनके पास से औजार, हथियार के साथ ही नगद व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए है। आरोपियों ने थाना मोघट व सिटी कोतवाली में चोरी करना कबूल किया है। इन आरोपियों पर लुट, चोरी, नकबजनी, डकैती, आबकारी एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पूनमचंद यादव के निर्देशन में शहर के तीनों थानों को मिलाकर एक टीम बनाई गई थी जिसे शहर में हो रही चोरियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।

इसी के चलते शुक्रवार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि किशोर कुमार समाधी स्थल के पीछे शमशान घाट के पास झाडियों के पास सात व्यक्ति हत्यारों से तेरा होकर लुट-डकैती जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इखट्टा हुए हैं। सूचना से सम्पुर्ण टीम मय पंचानो व विवेचना किट के घटना स्थल पर पहुंची। जहाँ घेराबंदी कर उन बदमाशो को पकड़ा गया। जिनके पास से डैकती करने के औजार व हथियार (सब्बल, टामी, चाकु, लोहे की राड, टार्च, गुल्लेल) तथा नगदी 1 लाख 96 हजार व 21 नग सोने के आभूषण व चांदी के आभूषण बरामद किए तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी जप्त किया गया। कुल बरामदगी लगभग 12 लाख की जप्ती की गई हैं। आरोपियों ने थाना मोघट रोड में 02 चोरी व कोतवाली क्षेत्र में 03 चोरी कुल 07 चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों पर लुट, चोरी, नकबजनी, डकैती, आबकारी एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने धर्मेन्द्र उर्फ गोलू पिता रोडीलाल मालवीय, अक्षय उर्फ भोला पिता मुकेश गुर्जर, विनित उर्फ अंकुश पिता गनपत मालवीय, मुन्ना मालवीय पिता शिषराम मालवीय, मनीष गौड, रोहित गौड, अंकित पिता भगतराम मालवीय, सुरेन्द्र पिता शांतिराम गौड सभी निवासी ग्राम बरडिया थाना मनासा जिला नीमच के निवासी को गिरफ्तार किया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी पदमनगर निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर, मोघट थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजभूषण हिरवे, सउनि केमर सिंह रावत, सउनि दिनेश कुमारावत, प्रआर रणवीर सोलंकी प्रआर अताउल्ला खान आर कमल पंचोले, आर रविन्द्र, आर. कृष्णा, आर रूपेश बावने, प्रआर. लवेश, प्रआर. अमित, आर. अरविन्द तोमर, आर. अनिल, आर. अमर, आर. राहुल सिंह, आर जितेन्द्र और आर. विजय की सराहनीय भूमिका रही।

