एनसीपी खत्म करो, पुरानी पेंशन बहला करो यात्रा पहुंची छैगांवमाखन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनसीपी निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा जिले के छैगांवमाखन पहुंची। इस दौरान यात्रा के आगमन पर कर्मचारियों ने खुशी का इजहार करते हुए यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष, परमानंद डेहरिया प्रांत अध्यक्ष के नेतृत्व में 1 जून से प्रारंभ होकर बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश में भी अपना परचम लहरा रही है। यहां से बुरहानपुर होते हुए यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। छैगांव माखन में  रात्रि 12 बजे पहुंची यात्रा का स्वागत कांग्रेस नेत्री रुपाली नंदू बारे द्वारा किया गया। रुपाली बारे ने यात्रा संयोजक विजय कुमार बंधु से कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो ओल्ड पेंशन को सबसे पहले बहाल करने का वचन कमलनाथ भी दे चुके है। मैं भी आपके साथ हूं। पेंशन पीड़ितों का जोश उत्साह उमंग देखने लायक था। यात्रा में

सभी का सिर्फ एक उद्देश्य था नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली की जाए। इस यात्रा का स्वागत जिला कार्यकारिणी खंडवा के साथ ब्लॉक पंधाना, हरसूद, बलडी, पुनासा, छैगांवमाखन के द्वारा किया गया। यात्रा में शामिल प्रांतीय और राष्ट्रीय कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने पूरजोर आवाज में एनपीएस हटाकर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए सरकार को चेताया।  इस यात्रा को शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, इंजीनियरिंग संघ के साथ-साथ मध्यप्रदेश के समस्त 54 विभाग अपना समर्थन दे रहे हैं और पुरानी पेंशन बहाली के लिए इस यात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
यात्रा के दौरान खंडवा जिला अध्यक्ष विकास सरमंडल, जिला प्रभारी अजय खंडेल, प्रांतीय मंत्री अनुज विश्वकर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष संगीता एकले, पंधाना ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र मोरे, जिला मंत्री शिवराज करोरिया, संजय फरकले, अरुण ठाकुर, शमीम बानो, प्रमिला गिरि, सायरा कादरी, मिथिलेश यादव, ममता कुमारी, अरुण ठाकुर, राजेश कनोजी, रीना चौहान, ओमकार कौशल, मोहन कानूनगो, दीपा अनमोल, रामराज पटेल, प्यारेलाल इमना, नितिन पाटील, भीमा शंकर पटेल, एल तिरोले, विजय गंगराड़े, हिम्मत सिंह जलोदिया, एस चौधरी, मोहित दुबे, प्रणय जायसवाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!