खरगोन – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीएस चौहान एवं डीसीएम धीरज गुप्ता द्वारा हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर तलकपुरा एवं गवलीपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र खामखेडा पर ग्राम स्वास्थ्य दिवस का औचक निरीक्षण किया गया। हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर तलकपुरा के निदीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. चौहान ने शासन के निर्देशानुसार मातृत्व स्वास्थ्य शिशु स्वास्थ्य, दस्तक अभियान सर्वे सिकल सेल जाँच, एनसीडी कार्यक्रम, टीबी, कुष्ठ एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। एएनएम के पास केन्द्र अन्तर्गत 23 एएनसी रजिस्टर्ड थी जिसकी अनमोल पोर्टल में एन्ट्री की गई थी। साथ ही हाई रिस्क महिलाओं को उनकी प्रसव तिथी के 7 से 10 दिवस पूर्व बर्थ वेटींग रूम में प्रसव केन्द्रों पर प्रसव के लिए भर्ती करवाने हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया गया।

सेगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बीएमओ मनिषा मण्डलोई एवं अन्य स्टाफ को पोषण पुनर्वास केन्द्र में 7 बच्चे भर्ती थे उपस्थित स्टाफ को निर्देर्शित किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर कुपोषित बच्चों को भर्ती करवाये। सिकल सेल अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप जाँच करवाये। साथ ही विकासखण्ड अन्तर्गत समस्त स्टाफ के समीक्षा करे। जिसमें मातृत्व स्वास्थ्य शिशु स्वास्थ्य दस्तक अभियान सर्वे सिकल सेल जॉन एनसीडी कार्यक्रम, टीबी, कुष्ठ एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम अनुरूप लक्ष्य प्राप्त हो सकें।
इसके अलावा स्वास्थ्य पोषण दिवस ग्राम गवलीपुरा उपस्वास्थ्य केन्द्र खामखेडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. चौहान ने मातृत्व स्वास्थ्य शिशु स्वास्थ्य सिकल सेल जाँच, एनसीडी कार्य 4 छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल, गर्भावस्था के प्रथम सप्ताह में पंजीयन एवं हाई का चिन्हांकन एवं प्रबंधन की समीक्षा की गई। साथ ही समस्त गर्भवती माताओं को प्रसव तिथी के पूर्व ट्रेक कर प्रसव हेतु फोन से चर्चा कर या आशा के माध्यम से प्रसव संस्था स्तर पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

