धर्म सभा एवं आशीर्वचन 21 जून को गौरी कुंज सभागृह में

खंडवा – नगर के लिए सौभाग्य की बात है कि दादाजी की इस पावन नगरी में जगत गुरु शंकराचार्य शारदा मठ द्वारका पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन 20 जून को होने जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वामी सदानंदजी सरस्वती महाराज 20 जून  शाम 5 बजे खंडवा पधारेंगे। रात्रि विश्राम कर 21 जून को प्रात: दर्शन पादुका पूजन एवम दीक्षा हेतु उपलब्ध रहेंगे।

साथ ही 21 जून  गंगराड़े धर्मशाला बडग़ांव भीला रोड पर हो रहे बटुको के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में आशीर्वाद प्रदान करने पहुंचेंगे।  21 जून को ही शाम 7.30 बजे गौरीकुंज सभागृह में सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में महाराज  धर्मसभा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म रक्षा का मार्गदर्शन प्रवचन के माध्यम से प्रदान करते हुए आशीर्वाद प्रदान करेंगे। दादा जी भक्त इंजीनियर अखिलेश गुप्ता ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

125 Views

Leave a Reply