देवास- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एकात्म हृदय अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था दशमेश सोशल एंड एजुकेशनल सोसाइटी एवं संस्था हार्टफुलनेस द्वारा संयुक्त रूप से योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन सतत रूप से गांवों में किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष सन्मीत सिंह खनुजा ने बताया कि इसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमरिया के नागोरा एवं नारायणगढ़ गांव में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ।
योग प्रशिक्षक मीनू अग्रवाल, अतुल अग्रवाल ने जन मानस को योग व ध्यान सिखाते हुए प्रतिदिन योग और ध्यान करके किस प्रकार अपने जीवन मे स्वस्थ रहे के बारे में जागरूक कर जानकारी दी। इस अवसर पर विशेष सहयोग सरपंच सुशीला प्रभुदयाल पटेल, प्रभुदयाल पटेल, विजय चौधरी, दीपक विश्वकर्मा आदि का सहयोग रहा।
119 Views

