धर्म की पाठशाला : ज्ञानार्जन कर बच्चों ने दिया प्रेजेंटेशन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- आज के इस आधुनिक और मोबाइल युग में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही धर्म और संस्कृति के ज्ञान की भी आवश्यकता है। बच्चे धर्म और संस्कृति से संस्कारित होंगे तो वे बड़े होकर संस्कारवान बनेंगे। जैन समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि घासपुरा जैन मंदिर में मां त्रिशला पाठशाला की शिक्षिकाओं द्वारा जैन समाज के बच्चों को ग्रीष्मकाल के दौरान प्रतिदिन धर्म की शिक्षा का अध्ययन करवाया गया। साथ ही देवदर्शन, अभिषेक, पूजा मंदिरों में किस प्रकार होती है यह भी बच्चों को सिखाया गया। दो महीने में बच्चों ने धर्म की शिक्षा के साथ धर्म से जुड़ी कई बातें सीखी।  जैन मंदिर में एक कार्यक्रम में पाठशाला के सभी छात्रों द्वारा सत्र के दौरान अर्जित ज्ञान का एक छोटा सा प्रेजेंटेशन चार्ट तैयार किया गया। बच्चों ने समाज के पदाधिकारियों के समक्ष इसका पूरा प्रेजेंटेशन दिया।

सभी बच्चों के पालकगणों ने उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें ए ग्रुप में विरम जैन प्रथम, मान्या जैन द्वितीय और तृतीय गर्व जैन रहे। बी ग्रुप में आरना जैन प्रथम, द्वितीय पर्व जैन, तृतीय विहान जैन रहे। निर्णायक के रूप में जैन समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाडिय़ा, सचिव सुनील जैन, सरोज गदिया  एवं रश्मि रावका ने उपस्थित होकर धर्म की शिक्षा का अध्ययन कर रहे बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। वहीं बच्चों को संस्कारित करने वाली पाठशाला की शिक्षिका माला गदिया, प्रीति लोहाडिय़ा, रेखा रावका, अर्पिता रावका, शिल्पी गंगवाल का भी सम्मान किया। शिक्षिका प्रीति लोहाडिया ने बताया कि यह पाठशाला हर ग्रीष्म काल में मई-जून में सुचारू रूप से प्रतिदिन चलाई जाती है और साल भर यह शनिवार व रविवार को लगाई जाती है ताकि बच्चे जैन धर्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!