खंडवा- स्वच्छता को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही हैं। इंदौर जैसे ही खंडवा स्वच्छता में नंबर वन बने इसके लिए निगम प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वच्छता में लगातार शहर में सुधार हो रहा है। अधिकांश लोग कचरा गाड़ी में ही अपने घर का कचरा डाल रहे हैं। जिससे वार्डों में सफाई नजर आ रही है।
मुख्यमंत्री स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता फ्लैग मार्च में सभी डोर टू डोर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर महापौर अमृता यादव ने निगम प्रांगण से शहर के मुख्य मार्गो के लिए रवाना किया। इस महा अभियान के तहत शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने एवं सदैव स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के उद्देश्य से सभी से सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता में नंबर वन की अपील की गई।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग अध्यक्ष फिरोजा रियाज मार्शल, निगम आयुक्त नीलेश दुबे, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी उपायुक्त प्रदीप कुमार जैन, जाकिर अहमद, मनीष पंजाबी, अजय पटेल, भुवन श्रीमाली, सखाराम भट्ट, धीरज दवे सहित निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

