Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

सात दिवसीय दिव्य दर्शन समाधि योग शिविर 20 से

2 min read
Text Size:

खंडवा- जीवन का सबसे अच्छा विकल्प यह है कि हम स्वयं को स्वस्थ रखें। लोगों को स्वस्थ रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आमजन के लिए यह शारीरिक व्यायाम ही स्वास्थ्य का पर्याय है। जबकि वास्तविकता में यह व्यायाम के साथ-साथ भावनात्मक व आध्यात्मिक संतुलन परम आवश्यक है। आज पूरी दुनिया प्राणयाम को अपना रही है क्योंकि इसके फायदे हैरान करने वाले हैं। प्राणयाम अपनाकर हजारों लोगों ने अपने जीवन को बेहतर बनाया है। परंतु, अभी भी बहुत सारे लोगों को प्राणयाम और इसके फायदों के बारे में नहीं पता।

मन, बुद्धि, शरीर व आत्म उत्थान में तत्पर दिव्य दर्शन योग संस्था (ट्रस्ट) ओंकारेश्वर और रोटरी क्लब खंडवा के तत्वावधान में 7 दिवसीय प्राणायाम व समाधि पर आधारित दिव्य दर्शन समाधि योग शिविर निशुल्क परिचयात्मक कार्यक्रम 20 जून सांय 7 से 8.30 बजे तक, 21 जून को प्रात: 6 से 9 बजे तक रोटरी क्लब हाल, कल्लनगंज खंडवा में डॉ. स्वामी पूर्णानंद के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। दिव्य दर्शन योग संस्था के डॉ. स्वामी पूर्णानंद के मार्गदर्शन में विगत 26 वर्षों से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक आदि प्रदेशों के अनेक शहरों में विशाल स्तर पर शिविर चलाए जा रहे हैं। वे अपने लंबे अनुभव से स्वास्थ्य सेवाओं सहित मानसिक व शारीरिक बीमारियों का स्थाई समाधान कर रहे है।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply