व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवरात व नगदी ले गए बदमाश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- शहर में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन चोर सुने घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। शहर में चोरी की घटनाओं से अब लोग घरों को सूना छोडऩे से भी डर रहे हैं। वहीं पुलिस इन चोरों तक पहुंचने के लिए घटना स्थलों के सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। पदम नगर थाना क्षेत्र में एक एक मिठाई व्यापारी के सूने मकान में डकैती की घटना सामने आई है। परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी में दिल्ली गया हुआ था। वहां से लौटे तो घर का गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। भीतर गए तो अलमारी में रखें डेढ़ लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए की नकदी गायब थी।

पुलिस के अनुसार सन्मति नगर निवासी कांफेक्शनरी व्यापारी विनोद पिता रामनरेश राठौर के घर चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चार से पांच बदमाश नजर आए। इसके बाद डकैती का खुलासा हुआ। राठौर ने इसकी शिकायत थाना पदमनगर पर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि, राठौर व उसका परिवार 9 जून को दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में गया था। तभी 14-15 जून की रात उनके घर में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

परिवार के मुताबिक, लोहे की अलमारी के लाकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात एक सोने की अंगुठी दो ग्राम की, सोने की दो नग डोल झुमकी लगभग चार ग्राम की, चांदी की एक जोड तोडिया 72 ग्राम, सोने की कान की
बाली एक नग 750 मिली ग्राम, एक सोने की अंगुठी जिसका वजन 01 ग्राम 850 मिली ग्राम, एक जोड चांदी की पायल सहित एक लाख रुपए नकद उड़ाएं है। हालांकि पुलिस रिकार्ड में 10 हजार रूपए की नकदी दर्ज की गई है।

79 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!