Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धेय बाला साहब देवरस की पुण्य-तिथि पर किया नमन

1 min read
Text Size:

भोपाल – मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक समरसता के पुरोधा, महान स्वाधीनता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक बाला साहब देवरस की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धेय बाला साहब देवरस का पूरा नाम मधुकर दत्तात्रेय देवरस था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक थे। नागपुर में 11 दिसंबर 1915 को जन्मे देवरस जी का परिवार स्थायी रूप से मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के आम गाँव के निकटवर्ती ग्राम कारंजा का निवासी था। उनकी संपूर्ण शिक्षा नागपुर में ही हुई। श्रद्धेय देवरज जी ने 20 वर्ष के सरसंघचालक के कार्यकाल में सेवा कार्य पर बल दिया। परिणामस्वरूप उत्तर पूर्वांचल सहित देश के वनवासी क्षेत्रों में हजारों की संख्या में सेवा कार्य आरंभ हुए। नागपुर में 17 जून 1996 को उनका स्वर्गवास हुआ।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply