Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

अद्भुत है जनजातीय संग्रहालय

1 min read
Text Size:

भोपाल- जी-20 अंतर्गत साइंस-20 कॉन्फ्रेंस-ऑन “कनेक्टिंग साइंस टू सोसायटी एंड कल्चर” में आए G-20 के सदस्य देशों, आमंत्रित राज्य और अंतर्राष्ट्रीय संगठन के वैज्ञानिक समुदाय के प्रतिनिधियों ने जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया। प्रतिनिधियों ने जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के कलात्मक संयोजन को अद्भुत कहा।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यह अपने तरीके का अनूठा संग्रहालय हैं, जहाँ भावी पीढ़ी को स्थानीय जनजातीय समुदाय की जीवन शैली, कला, रीति-रिवाज को रचनात्मक और जीवंत स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने मध्यप्रदेश में निवासरत जनजातीय समूहों की कला, संस्कृति, परम्परा और जीवन उपयोगी शिल्प चित्रों, रहन-सहन तथा रीति-रिवाज को चित्रों, मूर्तियों एवं प्रदर्शनों को करीब से जाना। 

 साइंस-20 कॉन्फ्रेंस में इंडोनेशिया, ब्राजील, यू.ए.ई, यू.के, साउथ अफ्रीका सहित अन्य देशो के प्रतिनिधि शामिल रहे। 

92 Views
What do you think?

Leave a Reply