राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश पहुंचे तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में

खंडवा ओंकारेश्वर- पूरा देश में भाजपा संगठन द्वारा देश लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम नो वर्ष के कार्यकाल को लेकर  तीस  दिवसीय अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य प्रदेश पदाधिकारी सांसद अलग-अलग जिलों में पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं आगामी चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाने का आह्वान कर रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री  शिवप्रकाश  अपने दो दिवसीय प्रवास पर ओंकारेश्वर पधारे संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी ने सभी के कल्याण एवं देश में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर मां नर्मदा मैया की पूजा अर्चना कर भगवान ओमकारेश्वर और ममलेश्वर महादेव के दर्शन किए ।

दर्शन पश्चात पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत व सम्मान जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, जिले के प्रभारी  इकबाल सिंघ गांधी,
खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक  नारायण पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर आयोजित कार्यक्रम के जिला प्रभारी हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी ने उनका प्रथम आगमन पर स्वागत व अभिनंदन किया

138 Views

Leave a Reply