नपा अधिकारी व कर्मचारियों की हुई बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – मुख्यनगर पालिका अधिकारी  एमआर निंगवाल ने नपा अधिकारी व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान सीएमओ  निंगवाल ने 13 जून को आयोजित हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन एवं प्रगति रिपोर्ट की भी जानकारी ली गई। बैठक में सीएमओ  निंगवाल ने मुख्य रूप से आगामी वर्षा ऋतु के दौरान की जाने वाली समस्त प्रकार की व्यवस्थाएँ जैसे शहर के समस्त नाले व नालियों की पूर्ण रूप से साफ-सफाईजल भराव वाले स्थानों में पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए गठित टीम को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया जानानदी किनारे निवासरत परिवारों को वर्षा पूर्व सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने की सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही नगर में कराये जा रहे समस्त निर्माण कार्य नियत समय सीमा में पूर्ण कराए जानेसीएम हेल्पलाईन पर दर्ज शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश भी दिए हैं।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!