Skip to content
Monday, 26 October 2026
खंडवा

आई.टी.आई. विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 21 को

1 min read
Text Size:

खण्डवा- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिहाड़ा रोड आनंद नगर खण्डवा द्वारा एक दिवसीय आई.टी.आई. विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन 21 जून को प्रात: 10 बजे से संस्था परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खण्डवा जी.पी. तिवारी द्वारा बताया कि प्रतिष्ठित कंपनी अप्रेन्टिसशिप एवं ऑनजॉब ट्रेनिंग हेतु ट्रेड फिटर, वेल्डर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट शीट मेटल्स वर्क, टूल एण्ड डाई मेकर एवं प्लेम्बर पद पर रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट में आई.टी.आई. उत्तीर्ण एवं जिनका रिजल्ट आना बाकी है ऐसे प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी इस विशिष्ट प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेना चाहते है अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छायाप्रति के दो-दो सेट बायोडाटा तथा आईडी प्रुफ आधार कार्ड, पेन कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित शासकीय आई.टी.आई. खण्डवा में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा भर्ती अपनी शर्तो के आधार पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से सभी जानकारी स्वयं प्राप्त करें। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के नोडल टीपीओ आर.के. चौरे से सम्पर्क कर सकते है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply