Skip to content
Monday, 26 October 2026
खंडवा

विगत दिनों बड़ी रेल दुर्घटना के पश्चात रेल महाप्रबंधक खंडवा पहुंचे

2 min read
Text Size:

खंडवा – विगत दिनों हुई  बड़ी रेल दुर्घटना के  पश्चात रेलवे प्रशासन  अलर्ट हुआ है  मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश लालवानी अपनी पूरी टीम के साथ इगतपुरी से निरीक्षण करते हुए शाम 5:30 बजे खंडवा पहुंचे स्वागत सम्मान की औपचारिकता न करते हुए उन्होंने सीधे अपने अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया  साथ ही लोको पायलट व गार्ड लाबी कार्यालय में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से लगभग आधा घंटा चर्चा की।  लालवानी ने पुल पर से ही ब्रॉडगेज के चल रहे कार्यों को देख कर अधिकारी से चर्चा की। इसी के साथ डिप्टी एस एस कार्यालय में भी एक एक बिंदु पर अधिकारी के साथ वॉचमैन से भी गाड़ी के आने जाने की जानकारी प्राप्त की। और किस प्रणाली से कार्य किया जा रहा है उस पर भी चर्चा की गई ।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शाम 6:30 बजे महाप्रबंधक ने  ज्ञानेश्वर पाटिल से भी भी चर्चा कर चल रहे कार्यों की जानकारी दी पत्रकारों से चर्चा के दौरान  लालवानी ने कहा कि रेलवे प्रशासन 24 घंटे हर समय  अलर्ट  रहता है मुख्य कारण किसी दुर्घटना के पश्चात उन बिंदुओं पर भी गंभीरता से इसकी समीक्षा की जाती है सांसद  पाटिल द्वारा दिए गए पत्रों पर ध्यान रहे देकर इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी सनावद  मेमो ट्रेन चलाने को लेकर लालवानी ने कहा कि स्टेशन पर कुछ कमियों के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है लेकिन प्रयास करके मेमो ट्रेन चलाएंगे रेलवे पर और ब्रिज को लेकर हमारी तरफ से कोई परेशानी नहीं है लोक निर्माण विभाग संयुक्त प्रयास प्रयास से हमारे अधिकारी इस कार्य को गति दे रहे हैं नगर आगमन पर  लालवानी का स्वागत स्टेशन मास्टर  मीणा द्वारा किया गया शाम  7:15 बजे महाप्रबंधक  लालवानी अपनी पूरी टीम के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए

119 Views
What do you think?

Leave a Reply