Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

महापौर के निर्देश के बाद अतिक्रमण दस्ता उतरा सड़कों पर

2 min read
Text Size:

खंडवा- शहर के मुख्य मार्गो पर यातायात व्यवस्था में बाधक बने रहे अतिक्रमणों को हटाकर पार्किंग व्यवस्था और बगीचों के सौंदर्यीकरण को लेकर महापौर अमृता अमर यादव एवं यातायात प्रबंधन समिति सदस्य अनिल वर्मा द्वारा यातायात की समस्या में बाधक अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। समाजेसवी व पूर्व पार्षद सुनील जैन ने बताया कि महापौर के निर्देश के बादअतिक्रमण दस्ता शुक्रवार को यातायात पुलिस के वाहन के साथ शहर की सड़कों पर उतरा। अमले ने नगर निगम, जलेबी चौक, टाउन हॉल, बॉम्बे बाजार, बुधवारा में लोगों को अतिक्रमण न करने की सलाह देते हुए यातायात में बाधक बने रहे अतिक्रमण को हटा कर कुछ सामान को जप्त भी किया।

अतिक्रमण दस्ता अधिकारी अजय सारसर ने दुकान व्यवसाई एवं हाथ ठेला व्यवसायियों को समझाईश भी दी। इस दौरान दुकानों के आगे व रोड़ पर लगे फल-फ्रुट के ठेले वालों हटाया गया। वहीं दुकानदारों द्वारा अपना सामान फुटपाथ रख जो अतिक्रमण किया गया था उन्हें सामान हटाने की ताकीद देते हुए आगे दुकान के बाहर सामान न फैलाने की समझाईश दी गई। इस दौरान कुछ जगह से सामान भी जप्त किया गया। अलाउंसमेंट के माध्यम से दुकानदारों को ताकीद किया गया कि अतिक्रमण मुहीम लगातार जारी रहेगी। यातायात में बाधा पहुंचाने वाले अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, अजय सारसर, राकेश बिवाल, सचिन यादव, कुणाल निदाने, सुरेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply