खरगोन – भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इसी क्रम में शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों के लिए अखिल भारतीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किए गए। यह प्रश्नोत्तरी विकासखंड स्तर से प्रारम्भ हो राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होगी। प्रश्नोत्तरी का प्रथम चरण विकासखंड स्तर पर खरगोन जिले के समस्त विकासखंडों में एक साथ गणमान्य जनों की उपस्थिति में आयोजित की गई। यह प्रश्नोत्तरी आरबीआई तथा बैंक अधिकारियों द्वारा समपन्न करवाई गई।
जिसमें वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग प्रणाली, जी-20 आदि से संबन्धित प्रश्न पूछे गए। विकासखंड स्तर पर 18 विद्यार्थीयों की (9 टीम ) द्वारा प्रथम स्थान हासिल किया गया। प्रश्नोत्तरी का जिला स्तर 7 जुलाई को उत्त्क्रष्ट विद्यालय खरगोन मे आयोजित करवाया जाएगा।

