Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

देवास के हर्षित ने अंतरराज्यीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता मे जीता गोल्ड व ब्रांज मेडल

1 min read
Text Size:

देवास- केरल में आयोजित अंतरराज्यीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हर्षित बिंजवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हर्षित ने वर्ष 2014 से शूटिंग में अपनी पहचान बनाई। जूनियर श्रेणी में अंतरराज्यीय गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किये। अभी वह सीनियर सहभागिता में अपना प्रदर्शन दे रहे है।

यहां तक की छह इंटरनेशनल राज्यों में सहभागिता प्राप्त कर प्रमाण पत्र हासिल कर चुके है। वर्ष 2022 का वल्र्ड कप का प्रमाण पत्र भी अपने नाम किया। मप्र शूटिंग अकादमी भोपाल, मंत्री जी, सिंधिया मैडम सहित समस्त कोचो ने हर्षित को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इनके द्वारा बच्चों को इतने अच्छे माहोल में प्रशिक्षण दिया जाता है कि बच्चे प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply