चार माह से बंद झूला पुल श्रद्धालुओं के लिए खुला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा/ओंकारेश्वर- तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भक्तों को दर्शन के लिए जाने के लिए एक पुराना पुल और एकअतिरिक्त झूला पुल का निर्माण किया गया था। लगभग 4 माह पूर्व झूला पुल का तार टूट जाने से पुल में कमजोरी नजर आने के कारण जिला प्रशासन द्वारा झूला पुल से यात्रियों का आवागमन बंद कर दिया गया था। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संभाग आयुक्त श्री शर्मा के साथ ही जिला प्रशासन एवं कलेक्टर अनूप कुमार सिंह द्वारा झूला पुल की मरम्मत करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण होने के पश्चात अधिकारियों द्वारा पुल का निरीक्षण करने के पश्चात शाम 7.30 बजे भगवान ओंकार जी और मां नर्मदा मैया की जय के नारे के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल व क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल ने पूजा अर्चना कर झूला पुल का विधिवत शुभारंभ किया।

अब इस झूला पुल से श्रद्धालुओं को आवागमन सुचारू रूप किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक नारायण पटेल ने कहा कि लगातार तीर्थ नगरी ओंकोरश्वर में झूला पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण काफी दिनों से बंद था। इससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल की मरम्मत कर जल्द शुरू करने को लेकर हमारे द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ ही संभागायुक्त व जिला कलेक्टर से इस पुल को श्रद्धालुओं के लिए तत्काल शुरू करने का अनुरोध किया गया। कार्य पूर्ण होने पर आज विधि विधान के साथ हम सभी इस झूला पुल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार, सुनील जैन सहित ओंकारेश्वर के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!