एम.एस.एम.ई सम्मेलन 19 जून को भोपाल में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- मध्यप्रदेश में एम.एस.एम.ई. को प्रोत्साहन एवं उन्हें वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 जून, 2023 को एम.एस.एम.ई. सम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। सम्मेलन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल. मांडविया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेश की एक हजार से अधिक एम.एस.एम.ई. इकाईयां सहभागिता करेंगी। इन सफल इकाईयों को सम्मान देने के लिए उद्यमियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा और उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ एम.ओ.यू. भी निस्मादित किए जाएंगे।

सम्मेलन मेें 6 सेक्टोरल, टेक्नोलॉजी ट्रान्सफर के माध्यम से एमएसएमई आधुनिकीकरण, एमएसएमई के लिए न्यू एज फाईनेसिंग सॉल्यूूशन, कलस्टर डेवल्पमेंट, उद्यमिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, एमएसएमई के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, होंगे जिसमें देश के प्रसिद्ध उद्योग विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश के उद्योगों को सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धी बनाना है।

167 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!