Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

शहर के शासकीय विद्यालयों की हालत खस्ता, शिक्षा का नया सत्र जून में होगा शुरू

1 min read
Text Size:

देवास :- जून माह में विद्यालयों का नया सत्र प्रारंभ होने वाला है। लेकिन डीपीसी की लापरवाही के कारण शासकीय स्कूलों की दशा वर्तमान में काफी दयनीय है। ऐसे में बच्चो की पढ़ाई कैसे होगी। विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने कई बार डीपीसी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक डीपीसी के द्वारा विद्यालयों का समस्याओं का निराकरण नही हो पाया।

  अग्रवाल ने बताया कि डीपीसी की उदासीनता, लापरवाही के कारण शहर के शासकीय विद्यालयों की हालत खस्ता है। जवाहर नगर के शासकीय स्कूल में बच्चों के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था न होना, विकास नगर स्थित शास. प्राथ. विद्यालया में बच्चों के बैठने तक की व्यवस्था नही है। कई विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल व पीने के पानी तक की समस्या है। उपरोक्त समस्याओं से कलेक्टर एवं डीपीसी के संज्ञान में है। उसके बावजूद भी विद्यालयों की दशा नही सुधर रही। नगर निगम से शिक्षा उपकर की राशि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बाद भी प्रकरणों का निराकरण नही हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री अग्रवाल ने कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारों से मांग की है कि शिक्षा का नया सत्र शुरू होने से पूर्व विद्यालयों की दशा व दिशा सुधारी जाए

162 Views
What do you think?

Leave a Reply