खण्डवा- पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ल द्वारा थाना पदम नगर के फरार स्थाई वारंटियों पर इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थाई वारंटी नितिन पिता राधेश्याम तिरतिडे निवासी सम्मति नगर खण्डवा, कालू उर्फ नवीन पिता राधेश्याम तिरतिडे निवासी सम्मति नगर खण्डवा एवं राजा पवार पिता ओमप्रकाश पवार निवासी संजय नगर खण्डवा पर 2-2 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा बलराम उर्फ बल्लू पिता केलसिंह बघेल एवं रूपसिंह पिता मदन सिंह भील निवासी ग्राम बरूखो थाना मनावर जिला धार, संतोष चैनसिंह भिलाला निवासी खेड़ापुरा ओखल्दा थाना मनावर जिला धार, राजेश पिता संतोष गोंड निवासी एकता नगर सुखी सेवनिया जिला भोपाल, रामजाने पिता जेकी निवासी ग्राम लोहगीपुरा थाना गंजबासोदा जिला विदिशा, राजु पिता श्याम सिंह पटेल निवासी बंगाली मोहल्ला गांधी नगर पर 1-1 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह अश्विन पिता राजेन्द्र गंगवाल निवासी अनाज मण्डी गेट के सामने आष्टा जिला सीहोर एवं आशिष पिता रामदास चौकसे निवासी दादाजी टेंट हाउस के पास दुबे कॉलोनी खण्डवा पर 500-500 रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या इन्हें गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन फरार स्थाई वारंटियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर पर दे सकते हैं।
Views Today: 2
Total Views: 128

