पुलिस ने चलाया नशामुक्त भारत और अभिमन्यु अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- सुरक्षित समाज के निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता एवं महिला/बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एवं बालिकाओ/पुरुषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनशील बनाने जाने हेतु विशेषकर पुरुषों/ बालकों को जागरूक करने हेतु अभियान अभिमन्यु शुभंकर संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के पुरुषों/बालको को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक व महिला/बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है। इसी क्रम में अभियान का शुभारंभ में थाना पदम नगर के सामने स्थित स्मार्ट बाजार में एवं बावडिया काजी में अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन को अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई।

थाना प्रभारी अशोक सिंह द्वारा नशा मुक्ति और अभिमन्यु अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में थाना पदम नगर में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को जानकारी देते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया एवं इस से दूर रहने की समझाइश दी।
इसी प्रकार महिला थाना खण्डवा द्वारा उप निरीक्षक सुलोचना गहलोद के नेतृत्व में एवं जिले के अन्य थानों की टीम द्वारा सम्बन्धित थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में अभिमन्यु अभियान के तहत बस स्टैंड पर बस चालक एवं ऑटो चालक को महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहने के लिए एवं अपराध घटित होने से रोकने के प्रति जागरूक किया गया। वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने एवं नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। सभी को महिला सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई तथा बस में यात्रीगणों को भी हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।

ओपन स्टेडियम एवं इनडोर स्टेडियम में छोटे-छोटे बच्चों को एकत्रित कर गुड टच बैड टच के संबंध में बताया, मुसीबत आने पर पुलिस की मदद कैसे लें, कैसे पुलिस का सहयोग करें इस संबंध में चर्चा की गई।
इसी प्रकार थाना पंधाना की टीम द्वारा थाना प्रभारी पंधाना राधेश्याम चौहान के नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपी सुभाष पिता चंपालाल उम्र 23 साल जाति भील निवासी भीलवाड़ी मोहल्ला बाबली के कब्जे से 20 क्वाटर लाला गोवा व्हिस्की मदिरा शराब कीमती 1400 रुपए की जप्त की गई।

Views Today: 2

Total Views: 410

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!