बालाघाट जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ीकरण के लिए 139 करोड़ स्वीकृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल – ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बालाघाट जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिये 139 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इसमे से भारत सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण के तहत 63 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 76 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

स्वीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में 400/132 केव्ही अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना, 400 केव्ही बस रिएक्टर स्थापना, 90 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 7 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 24 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 54 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 1211 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 4814 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 378 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि में कार्य सम्मिलित हैं।

इससे बालाघाट जिले की लगभग 17 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!