खंडवा- छैगांवमाखन के बलखड़सुरा स्थित हनुमान मंदिर आश्रम पर असामाजिक तत्वों द्वारा आश्रम की शांति भंग करने एवं शराब पीकर आए दिन उत्पात मचाने एवं आम रास्ते व नाले पर अतिक्रमण कर मंदिर पहुंच मार्ग का रास्ता रोकने की घटना को लेकर महंत जमनानाथ जी के सानिध्य में संत समाज एवं बजरंग दल का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने कलेक्टोरेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में कहा कि जिले छैगांव माखन ब्लॉक के अग्रवाल कपड़ा मिल के पास से एक रास्ता है जो प्राचीन हनुमान मंदिर तक जाता है। उस मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसका विरोध एक संत ने किया तो संत को जान से मारने की धमकी दी गई। मंदिर के रास्ते पर दीवार बना कर श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं करने देने का आरोप भी लगाया गया है।
मंदिर दान, नाथ संप्रदाय का है। संत के बचाव में विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने मांग की कि जिन लोगों ने संत के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी हैै उन लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और अतिक्रमण हटाया जाए। ऐसा नहीं होने पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपते समय बलखड़सुरा हनुमान मंदिर आश्रम के महंत जमनानाथ जी,समाजसेवी सुनील जैन,बजरंग दल से नवनीत अग्रवाल,अनिमेष जोशी,शंकर पटेल,अमरसिंह,लखन कुशवाह,आदित्य मेहता,राजेन्द्रसिंह सहित मंदिर से जुड़े ग्रामीण और भक्तगण मौजूद थे।

