ड्यूलिस्ट अनुसार टीकाकरण करना सुनिश्चित करें – डा. तोमर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के लिए डब्ल्यू.एच.ओ. के द्वारा नियमित टीकाकरण के तहत बुधवार को सिविल सर्जन काफ्रेंस हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्विलेन्स मेडिकल ऑफिसर, डब्ल्यू.एच.ओ. डॉ. राहुल कांबले द्वारा कार्ययोजना अनुसार टीकाकरण करने के लिए बी.एम.ओ., मेडिकल ऑफिसर, बी.ई.ई., बी.पी.एम., बी.सी.एम. को प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने ब्लॉक की कमियों को दूर करते हुए शत प्रतिशत् टीकाकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा ग्राम में बच्चे छूट गए हंै उनकी लिस्ट बनाकर टीकाकरण करवाए।

इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरिराज सिंह तोमर ने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र को ड्यूलिस्ट अनुसार टीकाकरण करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना रहे। डॉ. तोमर ने बताया कि मीजल्स एवं रुबेला घातक बीमारियां है, इनसे बचाव के लिए पहला टीका 9 से 12 माह की आयु में तथा दूसरा टीका 16 से 24 माह की आयु में लगाया जाता है। टीकाकरण का कवरेज शत प्रतिशत होने पर मीजल्स रुबेला का निर्मूलन किया जा सकता है।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!