बाबा बालकदास साहेब उदासी का बरसी महोत्सव मनाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- श्रीमान 108 महंत परम पूज्य सतगुरू स्वामी बालकदास उदासी का आठ दिवसीय 46 वां बरसी महोत्सव 8 से 14 जून तक सिंधी कॉलोनी स्थित बालकधाम में स्वामी माधवदास उदासी के सानिध्य में सिंधी समाज द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिदिन रात 10 बजे से 11 बजे तक  पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली,  झूलेलाल समर्थ पैनल के सदस्यों एवं भजन गायक कन्हैयालाल सहजवानी द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां हुईं।

यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान  14 जून को प्रात: 11 बजे से सप्ताह पाठ साहिब की समाप्ति पर भोग साहेब, आरती, अरदास पश्चात दोपहर 1 बजे से प्रसादी का वितरण हुआ। इस शुभ मौके  पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी, नानकराम चंदवानी, मोहन दीवान, गोवर्धन गोलानी, राम जेठवानी, किशोर लालवानी, चंद्रलाल वाधवा, साधु चावला,  ताराचंद जेठवानी, निर्मल मंगवानी एवं बाबा बोदाराम साहिब एकता मंडल के समस्त सदस्य,  झूलेलाल नवयुवक मंडल आदि सहित अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

172 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!