भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने जिले की चार विधानसभा में समिति का किया गठन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच सदस्यों की समिति गठित की जा रही है।  विधि प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अधिवक्ता विजय चौधरी ने बताया कि इसी तारतम्य में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं इंदौर संभाग प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव एवं जिला संगठन की सहमति से जिला संयोजक मोहन गंगराड़े द्वारा मांधाता, हरसूद, खंडवा और पंधाना विधानसभा क्षेत्र में एक-एक प्रभारी एक-एक सहप्रभारी एवं तीन तीन सदस्यों सहित पूरे जिले में कुल 20 अधिवक्ताओं की समिति गठित की है।

मान्धाता विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी के रूप में अधिवक्ता ललित शुक्ला, सहप्रभारी मनीष पुरोहित, सदस्य रूपेंद्र सिंह तवर, विजेंद्र लखमरे, मनीष मौर्य को जवाबदारी सौंपी गई है। हरसूद में प्रभारी अधिवक्ता राम पवार, सह प्रभारी मनोज गंगराड़े, सदस्य निखिल गौतम, संदीप बोरसे एवं लोकेश साध को बनाया गया। खण्डवा में प्रभारी मनीष राय, सहप्रभारी शशांक गांवशिंदे, सदस्य अभिषेक मालाकार, डॉक्टर ओम प्रकाश चौरे एवं राजाराम कलमे को बनाया गया है।

पंधाना में प्रभारी अंतिम उपाध्याय, सह प्रभारी इशाक कुरेशी, सदस्य मंजू बेसवाल (जैन), परमानंद कुशवाहा एवं जसवंत परमार को बनाया गया है। उपरोक्त नियुक्ति पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविंद्र पाथरिकर, सचिव रजनीश सोनी, सहसचिव गजेंद्र बरकले, जितेंद्र राउत, रंजन जैनी, भानुप्रताप मौर्य, संतोष गोर, अभिषेक चौधरी, राहुल बिसेन, विनम्र गंगराड़े सहित अन्य अधिवक्ताओं हर्ष व्यक्त किया है।

118 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!