ग्राम सिरलाय में पानी का संकट, ग्रामीण की महिलाएं पहुंची पीएचई विभाग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह– शासन की करोड़ों रुपए की नल जल योजना का ग्रामीणों को कितना लाभ मिल रहा है यह बात समीप ग्राम सिरलाय पंचायत के रहवासियों कि बातों से बयां हो रही है। जहां एक तरफ निमाड़ में भीषण गर्मी का सामना आम नागरिक को करना पड़ रहा है। वही नल जल योजना से जुड़े ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को करीब 5 दिनों से पानी की त्रासदी झेलना पड़ रही है। जिसको लेकर पीएचई विभाग के जिम्मेदार भी अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है की बुधवार सुबह पानी की समस्या को लेकर ग्राम सिरलाय की ग्रामीण महिलाए सरपंच राजकुमार वर्मा के साथ विभाग में एकत्रित हुई। लेकिन उन्हें विभाग में एक भी जवाबदार अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इस कारण ग्रामीणों को करीब 3 घंटे विभाग परिसर में ही बैठकर कर इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण की महिलाओं ने बताया कि हमारे गांव में आए दिन पानी की समस्या देखी जा सकती है इस तरह की समस्या विगत 5 से 6 दिनों से गांव में बनी हुई है। जिसका मुख्य कारण नल जल योजना के तहत हुए कार्य के दौरान वाल लगाए गए थे। जो किसी कारण से खराब हुए वही गांव में जाने वाली पाइप लाइन का जॉइंट उखड़ जाने से घरों तक पानी सप्लाई नहीं हो रहा। जिसके कारण गांव की महिलाओं को आसपास से पानी लाया जा रहा है। इस मामले में पीएचई विभाग की अधिकारी मैडम नीरू पचौरी में ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जहां काम किया गया था। वहां पर एक जॉइंट पर किसी भारी वाहन के निकलने से जॉइंट खुल गया। जबकि वाल में भी कोई समस्या आई है जिसके दुरुस्ती करण के लिए ठेकेदार को अवगत कराया गया। जबकि 5 दिन से इस कार्य के नहीं होने की बात पर उन्होंने बताया कि रिपेयरिंग सबंधित सामग्री बड़वाह सनावद मैं नहीं मिलने के कारण इंदौर से बुलाई जा रही है। हालांकि आज शाम तक इस पाइप लाइन का कार्य दुरस्त कर ग्रामीणों को जल्द पानी की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!