खंडवा :- कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में एक अनोखा मामला देखने को मिला जनसुनवाई में जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं वही जहां दिव्यांग दंपत्ति अपने नवजीवन के सफर की शुरुआत कर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। पहले कलेक्टर का नव दंपति ने आशीर्वाद लिया इसके बाद दोनों ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई और कहा कि साहब हम दोनों दिव्यांग है और अभी मंदिर में शादी कर कर आए हैं हमारे पास रोजगार का कोई संसाधन नहीं है इसलिए सरकार की योजना का लाभ हमें देकर हमें भी रोजगार की मुख्य धारा में जोड़ा जाए। समाजसेवी सुनील जैन ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए बताया कि शोभा पिता बाबू देवकर निवासी चीरा खदान खंडवा एवं राम जी छोटे लाल चौधरी बठीया कला दोनो कलेक्टर एवं न्यायालय परिसर में पहुंचे और उन्होंने अपनी शादी कोर्ट मैरिज के माध्यम से न करते हुए परिसर में स्थापित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर एक दूसरे के गले में माला डालकर शादी करके अपने नए जीवन की शुरुआत की। दोनो ही दृष्टिहीन है , एम ए तक पढ़ाई भी की है ।
रोजगार की तलाश में है इसलिए आज दोनों शादी करके सीधा कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर से सरकार की किसी योजना से उन्हें लाभ मिल जाए और वह रोजगार करके अपने परिवार का पालन पोषण करें इसीलिए वह आज कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। दोनों ने पहले कलेक्टर अनूप कुमार सिंह का आशीर्वाद लिया और उनसे मदद की गुहार लगाई। दोनों को देख कलेक्टर भी फौरन कुर्सी से उठे दोनों को नए जीवन की बधाई और शुभकामनाएं दी इसके बाद तत्काल वहां मौजूद अधिकारियों को तुरंत मदद करने के निर्देश दिए जनसुनवाई में पहुंचे दोनों दंपतियों को कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है की जो भी सरकार की योजना में लाभ होगा इन्हें दिया जाएगा। इसको लेकर कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। की जो भी योजना में यह पात्रता रखते हैं उस योजना का लाभ इन्हें दिया जाए। दोनों के विवाह कार्यक्रम में परिजन शामिल हुए साथ ही अधिवक्ता दशरथ सीसोटै ,टीआर गोगे, माता सेवंती बाई समाजसेवी सुनील जैन ,अंजू चौहान, आशाकुराडे शामिल हुए
Views Today: 2
Total Views: 66

