मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा राजगढ़ में सिंगल क्लिक दबाकर जिले के 25156 किसानों का ब्याज ऋण माफ हुआ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना 2023 के अंतर्गत ब्याज राशि माफी एवं खरीफ 2021 तथा रवि 2021-22 के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि के वितरण का मुख्य कार्यक्रम किशोर कुमार सभागृह मैं आयोजित हुआ ब्याज राशि  माफी योजना के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र वर्मा राम दागोरे नारायण पटेल महापौर अमृता यादव पूर्व अध्यक्ष कैलाश पाटीदार सेवादास पटेल उपस्थित हुए स्वागत भाषण एवं ऋण माफी की संपूर्ण जानकारी जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अरुण हरसोला द्वारा प्रस्तुत की गई।

अतिथियो द्वारा  उद्बोधन के साथ ही पन्ना लाल जीवन यादव खंडवा 147869 रुपए  अनंत रवि शंकर चौहान सोनखेड़ी 109 445 रुपए नत्थू सिंह अनूप सिंह चीकटीखाल  78109 रुपए मांगीलाल बावरा  हरसवाड़ा 92629 रुपए  सुपडु  टीकाराम निहाल वाड़ी  60391 रुपए उमेश सिंह कोमल सिंह  85635 रुपया मंसाराम सुकलाल खालवा 51939 रुपया  शिवराम गंगाराम सरलया  93016 रुपए के प्रमाण पत्र स्वागत करते हुए वितरित किए गए खंडवा जिले में 25156 किसानों को ब्याज माफी का लाभ प्रदान किया गया मुख्य आयोजन राजगढ़ में हुआ जहां केंद्र के गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  सिंगल क्लिक दबाकर किसानों के खाते में ब्याज माफी की राशि जमा की गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि झूठे वादे हमारी सरकार नहीं करती जो कहती है वह करके दिखाती है कमलनाथ की सरकार के पाप को आज हम  धो रहे हैं कांग्रेस की झूठी ऋण माफी की घोषणा क्या कारण कई किसान डिफाल्टर हो गया और उन पर ब्याज चढ गया किसानों के ब्याज की राशि को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जमा किया गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा कई किसान हितेषी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही जिसका लाभ अन्नदाता किसान को प्राप्त हो रहा है किसानों के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा

सम्मान निधि भी प्रदान की जा रही है ब्याज माफी की के साथ ही रबी और खरीफ फसल बीमा क्लेम  प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के खाते में जमा किया गया।  इस अवसर पर पंधाना विधायक  राम दांगोरे द्वारा कहा गया कि भाजपा सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं जिससे अन्य पार्टी के लोग भी अचंभित हैं कि इतना पैसा शासन कहाँ से ला रहा है एवं किसानों एवं अन्य वर्गों को उपलब्ध कराया जा रहा हैं ।कार्यक्रम के दौरान मांधाता विधायक  नारायण पटेल द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की उपलब्धता तथा अन्य प्रमुख योजनाओं की चर्चा की एवं यह भी कहा की पूर्व की 15 माह की सरकार द्वारा कोरी घोषणाएं की जाती थी, प्रमाण पत्र भी बांटे जाते थे किन्तु किसानों को राशि प्राप्त नहीं होती थी ।

किन्तु भाजपा सरकार द्वारा जो घोषणा की जाती हैं उस पर तत्काल अमल भी किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम को महापौर अमृता यादव, सेवादास पटेल, कैलाश पाटीदार राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना राजपाल तोमर ने भी संबोधित किया और किसानों को ब्याज ऋण माफी की शुभकामना दी आयोजित कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत गेम बैंक महाप्रबंधक  हरसोला एवं बैंक अधिकारीयो द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, अमर यादव, दिनेश पालीवाल, अनिल विश्वकर्मा, सुनील जैन, सुधांशु जैन, भानुप्रताप, सुभाष पटेल ,माणिकराव अवहाड, मंगलेश तोमर, आरएस कलेश, रोहित श्रीवास्तव, भरत पटेल सहित बड़ी संख्या में गिटार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सलोनी सैन द्वारा किया गया। आभार उपसंचालक कृषि केसी वास्केल ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!