कृतिका बिंजवा सर्वोत्तम कलाकार पुरस्कार से सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- कृष्णा प्रिया कथक केंद्र द्वारा 7वां कृष्ण प्रिया भागीरथी महोत्सव का आयोजन 8 जून से 11 तक टाउन हॉल देवपुरा, हरिद्वार में संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत संगीत और नृत्य की प्रतियोगिता हुई जिसमें पूरे भारत से प्रतिभागी आए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। घुंघरू नृत्य अकादमी, देवास की छात्रा कृतिका बिंजवा द्वारा कथक नृत्य के आध्यात्मिक क्षेत्र में महान योगदान के लिए उन्हें सर्वोत्तम कलाकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कृतिका 13 साल से गुरु प्रफुल्ल सिंह गहलोत के मार्गदर्शन में नृत्य सीख रही हैं। सरकार द्वारा आयोजित अनेक कार्यक्रमों में इनके नृत्य का प्रदर्शन देखा गया।

कृतिका ने राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय ग्वालियर से कथक की कला में डिप्लोमा पूर्ण किया है। उन्हें नृत्य श्री और नृत्य कोहिनूर जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। हालहीं में फरवरी में कृतिका ने 49वें खजुराहो महोत्सव, मध्यप्रदेश में प्रस्तुति दी। भागीरथी महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए कृतिका बिंजवा ने कृष्णा प्रिया कथक केंद्र की निदेशक उपासना तिवारी एवं अभिषेक त्रिपाठी के प्रति आभार माना।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!