
आठनेर मुकेश सोनी
आठनेर– विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पुसली में बनने वली देढ़ किलोमीटर डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश कासदे एवं निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा भाजपा जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा कमलेश सोलंकी, भाजपा नेता राजू डढोरे,की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।
गौरतलब हो कि मुख्य मार्ग से लेकर पुसली तक डामरीकरण सड़क एवं चौड़ीकरण की मांग को लेकर लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रेखा कमलेश सोलंकी, भाजपा नेता राजू डढोरे द्वारा सांसद दुर्गादास उइके एवं पुर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल से की जा रही थी वहीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर सांसद दुर्गादास उइके एवं पूर्व सांसद हेमन्त खण्डेलवाल के अथक प्रयासों से 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से देढ़ किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई है जिसका विभागीय टीम द्वारा सोमवार पुसली पहुंचकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीमांकन किया गया वहीं विभागीय अधिकारियों की जानकारी अनुसार सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

