Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा यह बात गलत है

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 11 का दृश्य है। जहां पूरी सड़क गंदगी की चपेट में दिखेगी। यह कोई कभी-कभार की समस्या नही बल्कि आएदिन की परेशानी है। जिसके चलते स्थानीय रहवासियों को समस्याओं से जूझना पड़ता है। वहीं बाहर आते-जाते समय महिलाओं को भी दिक्कतें होती हैं। साथ ही वाहनों के गुजरते समय गंदे पानी की छींटे उड़ते हैं। इस बारे में वार्ड के लोगों ने कहा कि मोहल्ले की उतार वाली सड़क के नाम से पहचाने जाने वाले इस मार्ग का विगत कुछ महिनों से बुरा हाल है। इसका मुख्य कारण आसपास चल रहे मकान का निर्माण कार्य है। जिसका मटेरियल नालियों को चोक कर देता है। जबकि पूर्व में नाली ओवरफ्लो होने की समस्या कभी सामने नही आई। परंतु वर्तमान समय में ये मार्ग गदंगी से पटा हुआ है। जिस वजह से बाहर घूमना-फिरना तक दुभर है। जानकारी के अनुसार वार्ड का ये मार्ग सीधे शहर के मुख्य बाजार से कनेक्ट है। जिसके चलते यहां से वार्ड के अलावा अन्य मोहल्लों के लोग भी गुजरते हैं। जो यहां कि ये तस्वीर देखकर कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply