Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अस्पताल से चोरी बाईक नही लगा सुराग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों अस्पताल परिसर से चोरी गई बाईक का पांचवे दिन भी पता नही चला है। बाईक को सभी जगह तलाशने के बाद संबंधित व्यक्ति ने मंगलवार को सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। जिसके माध्यम से आवेदक मोहनलाल पिता शिवराम जाट उम्र 57 वर्ष निवासी श्यामा नगर गुरूवार को अस्पताल गए थे। इस दौरान उन्होंने पेड़ की गहरी छांव में अपनी बाईक को खड़ा कर दिया और इलाज के लिए अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद वापस लौटे तो बाईक वहां नही थी। आसपास खोजबीन की, वहीं लोगों से पुछताछ भी की। लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। इसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस से गुहार लगाई है। मोहनलाल के मुताबिक घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें अज्ञात चोर मुंह पर कपड़ा बांधे बाईक ले जा रहा है। आरोपी अस्पताल से थाना की तरफ जाते दिखा। लेकिन वहां से वह किस रास्ते गया, कुछ पता नही चला है। मोहनलाल के मुताबिक उनकी बाईक क्रमांक एमपी-47-एमए- ९२३५ कलर काला है। फरियादी ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply