Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्ति रैली, गूंजे नशा विरोधी नारे

1 min read
06 4
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जारी जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज हरदा नगर में एक भव्य एवं विशाल नशा मुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली में सरस्वती विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर दोनों ही विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों, आचार्यों व शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में नशा विरोधी संदेशों वाली तख्तियां व बैनर लिए विद्यार्थियों ने पूरे नगर में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और स्वच्छ हरदा, नशा मुक्त हरदा जैसे गूंजायमान नारों के साथ आम नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। यह रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह नगरवासियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। रैली के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया और समाज को नशा मुक्त बनाने के इस संकल्प को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply