Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

वन विभाग ने पकड़ी अवैध सागौन सिल्लियां, एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

2 min read
07 3 1
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। मुख्य वन संरक्षक नर्मदापुरम अशोक कुमार, वनमंडलाधिकारी हरदा ज्योति मुड़िया एवं उप वनमंडलाधिकारी उत्तर हरदा विशाल कुमार होसमानी तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी रहटगांव विजय कुमार बारस्कर के निर्देशन में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। वन परिक्षेत्र रहटगांव के स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर अवैध रूप से सागौन चरपट सिल्ली लाते हुए खेड़ी रहटगांव के पास अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु अंधेरे का लाभ उठाते हुए 4 अपराधी भागने में सफल रहे। एक अपराधी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलाब पिता रतन कोरकू निवासी आमसागर बताया। इस दौरान खेत में सागौन चरपट सिल्ली 05 नग बराबर 0.200 घनमीटर मिली। अपराधी ने बताया कि वह और उसके अन्य 4 साथी सरकारी जंगल से अवैध रूप से सागौन वृक्ष काटकर सिल्ली बनाकर जंगल से ला रहे थे। यह सिल्लियां गौर फर्नीचर मार्ट पर देने जा रहे थे। फर्नीचर मार्ट संचालक गज्जु भैया ने कहा था कि सागौन सिल्ली मेरे फर्नीचर मार्ट के पीछे खेत में डालने को कहा गया था। फर्नीचर मार्ट संचालक के संबंध में जांच की जा रही है तथा वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वन अधिनियम के तहत प्रकरण की विवेचना जारी है। अवैध सागौन चरपट पकड़ने में परिक्षेत्र सहायक बड़वानी छाया धुर्वे, वनरक्षक निलेश बैगा, वनरक्षक रवि सोलंकी, अजय रजक, राहुल सोलंकी एवं सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply