Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

समाज के युवा की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन आज दोपहर को एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेगा। समाज संगठन के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने बताया कि 10 जून शनिवार को छीपावड़ स्थित वर्कशॉप में समाज के युवा रामकृष्ण जोशी उर्फ जित्तू पंडित की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो दिन बीत जाने के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। संगठन ने छीपावड़ पुलिस को ज्ञापन सौंपकर दो दिन में गिरफ्तारी की मांग की थी। संगठन महामंत्री सुनील तिवारी ने सभी सामाजिक बंधुओं से ज्ञापन सौंपने के लिए उपस्थित होने का आग्रह किया है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply