Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

ग्राम चौपाल में किसानों ने बिजली सड़क की समस्या बताई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले में कलेक्टर ऋषि गर्ग के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग हेतु चलाए जा रहे ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हंडिया तहसील के विभिन्न ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में डिप्टी कलेक्टर आशीष खरे, तहसीलदार महेंद्र चौहान, नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा, राजस्व निरीक्षक आनंद तिवारी, पटवारी राजीव जैन, सचिव अमित सैनी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम डोमनमऊ के किसानों ने प्रमुखता के साथ ग्राम की सड़कों की दुर्दशा और बिजली की समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां अनेक बार टेंडर होने के बाद भी सड़क नहीं बन पायी है। इस कारण किसानों में आक्रोश है। उन्होंने यह समस्या हल करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply